गुइया मन गुइया मन जादू जानय ना रे .... पर झूमे श्रोता

गुइया मन गुइया मन जादू जानय ना रे …. पर झूमे श्रोता जलडेगा में रास मेला पर हुआ रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम हजारों की संख्या में लोगों ने नागपुरी गीतों का आनंद उठाया छऊ नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र फोटोफाइल:27एसआइएम:14-कार्यक्रम में उपस्थित लोग.15-गीत प्रस्तुत करते कलाकार.प्रतिनिधिजलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा में गुरुवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर […]
गुइया मन गुइया मन जादू जानय ना रे …. पर झूमे श्रोता जलडेगा में रास मेला पर हुआ रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम हजारों की संख्या में लोगों ने नागपुरी गीतों का आनंद उठाया छऊ नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र फोटोफाइल:27एसआइएम:14-कार्यक्रम में उपस्थित लोग.15-गीत प्रस्तुत करते कलाकार.प्रतिनिधिजलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा में गुरुवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रास मेला का आयोजन किया गया. मेला परिसर में गाजे-बाजे के साथ राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर रास मेला की शुरूआत की गयी. बसिया एवं जलडेगा के विभिन्न मंडलियों द्वारा हरिकीर्तन किया गया. रात्रि नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ नागेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी मनोहर कुमार, सीओ डांगुर कोड़ा, रास मेला समिति के अध्यक्ष हेमशरण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गायक मधु मंसूरी ने दुर्गा वंदना के साथ किया. इसके बाद बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया. रूपा कुमारी ने जैसे ही गुइया मन गुइया मन जादू जानय ना का रे…जैसे ही प्रस्तुत किया, लोग झूमने लगे. संजना कुमारी ने सपना में चुरा ले ले, देवी ने आवे फूल सजना रे, अनुराधा देवी ने मोका मिली तो बताय देबूं, आरती ने देखी सुरतिया, कवि किशन ने चइल आबे बानो टिशन, बुधराम सन्यासी ने हवा हवा में, रूपेश बड़ाइक रोंग नंबर में सेलेम, महावीर साहू ने बोल नी रे सजना, जगदीश बड़ाइक बोले तो मोर सजना आदि गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. बंगाल से आये डांसर पूजा, सोना एवं अनुष्का कुमारी ने अपने आकर्षक नृत्य से उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम का संचालन सुभाष साहू व जगदीश बड़ाइक ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह, प्रसन्न कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, मोतीलाल साहू, जितेंद्र अग्रवाल, रामेश्वर सिंह, हेम शरण सिंह, महेश्वर सिंह, महाप्रसाद सिंह, मदन सरकार, एमलेन कोंगाड़ी, विश्वनाथ साहू, बसंत साहू, संजय अग्रवाल, रामवतार अग्रवाल, विनोद कुमार साहू, दिलेश्वर साहू के अलावा नवयुवक संघ, मोटिया संघ एवं रास मेला समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. छऊ नृत्य रहा आकर्षण का केंद्ररास मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी थी. साथ ही खेल-तमाशे का भी प्रदर्शन किया जा रहा था. कई प्रकार के झूले भी लगाये गये थी. वहीं बंगाल से आये छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण पर आधारित प्रेम लीला, रावण वध, सुदामा चरित्र ताड़का सूर वध सहित अन्य प्रसंगो पर छऊ नृत्य प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










