रांची विवि ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई

Published at :27 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
रांची विवि ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई

रांची विवि ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई सिमडेगा. संबलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर गयी. रांची विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कल विवि को 8-5 से , […]

विज्ञापन

रांची विवि ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई सिमडेगा. संबलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर गयी. रांची विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कल विवि को 8-5 से , मणिपुर विवि को 8-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. क्वार्टर फाइनल में गत वर्ष की उप विजेता बीएचयू बनारस को 5-1 से पराजित कर ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका प्राप्त किया. रांची विश्वविद्यालय की टीम आगामी 16 जनवरी से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी. बीएचयू बनारस के विरुद्ध खेले गये मैच में विनय मिंज, एरिक खाखा, मसीह दास मुंडू, रितेश होरो अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola