जिले के कलाकार भाग लेंगे बेटल ऑफ चैंपियनशिप में

जिले के कलाकार भाग लेंगे बेटल ऑफ चैंपियनशिप में लोहरदगा. कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं इंटरनेशनल शोतोकान कराटे एसोसिएशन, कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में पहली बार तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में कराटे का आयोजन हो रहा है. जिसमें लोहरदगा के कराटेकार भी शामिल होंगे. इसकी जानकारी जिले के कराटे कोच श्रवण साहू ने दी. उन्होंने बताया […]
जिले के कलाकार भाग लेंगे बेटल ऑफ चैंपियनशिप में लोहरदगा. कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं इंटरनेशनल शोतोकान कराटे एसोसिएशन, कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में पहली बार तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में कराटे का आयोजन हो रहा है. जिसमें लोहरदगा के कराटेकार भी शामिल होंगे. इसकी जानकारी जिले के कराटे कोच श्रवण साहू ने दी. उन्होंने बताया कि 2-3 दिसंबर को प्रतियोगिता आहूत की जायेगी. जिसमें यूएसए, अफ्रीका, श्रीलंका, चीन, नेपाल सहित आठ देशों के कराटेकार भाग लेंगे. लोहरदगा से अनमोल साहू, सत्यम उरांव, जीगर मुंडा, लाल पृथ्वीराज नाथ शाहदेव, उमेश उरांव,आंचल कुमारी भी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले के साथ राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कराटे टीम 29 दिसंबर को दिल्ली रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










