शक्षिा के महत्व पर प्रकाश डाला

शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गुमला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरुवार को संत इग्नासियुस उवि सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने विधिक सेवा के कार्य व उद्देश्य के संबंध में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. साथ ही बच्चों को शिक्षा का अधिकार के विषय […]
शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गुमला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरुवार को संत इग्नासियुस उवि सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने विधिक सेवा के कार्य व उद्देश्य के संबंध में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. साथ ही बच्चों को शिक्षा का अधिकार के विषय में वर्तमान समय में शिक्षा के महत्व की जानकारी दी. श्री प्रकाश ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति ही कोई भी काम को ठीक ढंग से कर सकता है. उपयोगी पूर्ण बातों को नोट कर आगे समय के लिए रख सकता है. सचिव ने बच्चों को मोटरयान दुर्घटना दावा अधिनियम के विषय पर प्रकाश डालते हुए रोड के नियम का पालन करने की अपील की. ताकि सड़क हादसे से बचा जा सके. अधिवक्ता तापस कुमार लाल, राघव सिंह, रविंद्र शर्मा, अनुपचंद्र अधिकारी ने डायन प्रथा अधिनियम, किशोर न्यायालय से संबंधित, एसटीएससी जनजाति अधिनियम के संबंध में जानकारी दी. मौके पर अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप, केदारनाथ मिश्रा, ताराशंकर मुखर्जी, नर्मदेश्वर पाठक, अशोक कुमार राम, कमला उरांव सहिंत छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










