विनोद बीमार है, गायब नहीं : अरुण

विनोद बीमार है, गायब नहीं : अरुण गुमला. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गुमला के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी दिनेशचंद्र मिश्र को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें श्री सिंह ने कहा है कि पालकोट स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य प्रशिक्षक विनोद कुमार गुप्ता चुनाव ड्यूटी से गायब नहीं हुए हैं, […]
विनोद बीमार है, गायब नहीं : अरुण गुमला. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गुमला के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी दिनेशचंद्र मिश्र को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें श्री सिंह ने कहा है कि पालकोट स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य प्रशिक्षक विनोद कुमार गुप्ता चुनाव ड्यूटी से गायब नहीं हुए हैं, बल्कि वे बीमार हैं. बीमारी के कारण ही वे चुनाव ड्यूटी में भाग नहीं ले सके. श्री गुप्ता को आर्किड मेडिकल सेंटर रांची में सीसीयू में भरती किया गया है. इसकी सूचना चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग, सिविल सर्जन गुमला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पालकोट को दी गयी है. यहां बता दें कि प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी से गायब रहनेवाले मतदानकर्मियों की सूची तैयार की है. जिसमें विनोद कुमार गुप्ता का भी नाम है. लेकिन अब कर्मचारी महासंघ के अधिकारियों का कहना है कि श्री गुप्ता बीमार होने के कारण चुनाव ड्यूटी में काम नहीं किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










