कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान आरंभ

कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान आरंभ जलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा ठाकुरबाड़ी में मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हो गया. कलश यात्रा की शुरूआत घाघ नदी से जल उठा कर की गयी. कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं विभिन्न मार्गों […]
कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान आरंभ जलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा ठाकुरबाड़ी में मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हो गया. कलश यात्रा की शुरूआत घाघ नदी से जल उठा कर की गयी. कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. जहां पंडित चंदन मिश्रा व पंडित पोछोपति महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश स्थापना करायी गयी. यजमान की भूमिका पवन अग्रवाल ने निभायी. अखंड हरिकीर्तन 24 नवंबर को आरंभ होगा. 25 नवंबर को अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष साहू, महेश साहू,पन्नालाल साहू, रामवतार अग्रवाल, ढोलो सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










