हादसे में उम्मीदवार घायल, नहीं कर पायी नामांकन

हादसे में उम्मीदवार घायल, नहीं कर पायी नामांकन गुमला. चैनपुर प्रखंड क्षेत्र से जिला परिषद के लिए उम्मीदवार हीरामुनी देवी की तैयारी धरी की धरी रह गयी. तीन मिनट देर होने के कारण हीरामुनी नामांकन नहीं कर पायी. ज्ञात हो कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के लिए रायडीह, चैनपुर, डुमरी व जारी प्रखंड […]
हादसे में उम्मीदवार घायल, नहीं कर पायी नामांकन गुमला. चैनपुर प्रखंड क्षेत्र से जिला परिषद के लिए उम्मीदवार हीरामुनी देवी की तैयारी धरी की धरी रह गयी. तीन मिनट देर होने के कारण हीरामुनी नामांकन नहीं कर पायी. ज्ञात हो कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के लिए रायडीह, चैनपुर, डुमरी व जारी प्रखंड क्षेत्र के लिए जिला परिषद, मुखिया, पंसस व वार्ड में नामांकन का गुरुवार को अंतिम दिन था. गुरुवार को हीरामुनी नामांकन कराने के लिए अपने पति के साथ बाइक से चैनपुर से गुमला के लिए निकली थी. गुमला जिला के सभी प्रखंडों के जिला परिषद के उम्मीदवारों का नामांकन गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अशोक कुमार शाह के समक्ष हो रहा है. लेकिन गुमला पहुंचने से पूर्व ही मिलमीली पुल के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर पड़ी. इस घटना में हीरामुनी चोटिल हुई. इसके बाद भी वह नामांकन करने के लिए गुमला पहुंची. लेकिन वह तीन मिनट लेट हो गयी. नामांकन के लिए रोजाना दोपहर तीन बजे तक समय निर्धारित है. जबकि हीरामुनी 3.03 बजे नामांकन कराने के लिए पहुंची. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी से बात करने पर उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि चुनाव के लिए जो नियम निर्धारित है, उसी नियम के लिए आधार पर सभी काम हो रहा है. हीरामुनी तीन मिनट लेट हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










