::::: हर्षोल्लास मनी दीपावली

Updated at :12 Nov 2015 6:24 PM
विज्ञापन
:::::  हर्षोल्लास मनी दीपावली

::::: हर्षोल्लास मनी दीपावली फोटो- एलडीजीए-8 बराटपुर गांव में शहीद सिपाही के घर दीपावली की शुभाकामना पहुंचे पुलिस अधिकारी, एलडीजीए-9 रंगोली बनाते बच्चे, एलडीजीए-12 दीपावली के मौके पर सजाया गया शहर, एलडीजीए- 13 फुलझड़ी छोड़ते बच्चे. लोहरदगा. जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया . लोगों ने अपने-अपने घरों को आकर्षक […]

विज्ञापन

::::: हर्षोल्लास मनी दीपावली फोटो- एलडीजीए-8 बराटपुर गांव में शहीद सिपाही के घर दीपावली की शुभाकामना पहुंचे पुलिस अधिकारी, एलडीजीए-9 रंगोली बनाते बच्चे, एलडीजीए-12 दीपावली के मौके पर सजाया गया शहर, एलडीजीए- 13 फुलझड़ी छोड़ते बच्चे. लोहरदगा. जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया . लोगों ने अपने-अपने घरों को आकर्षक तरीके से सजाया था. लोग लक्ष्मी की पूजा पूरे भक्ति भाव के साथ किये. पूजा-अर्चना को लेकर लोगों ने विशेष तैयारियां की थी. हर ओर भक्ति का माहौल था. पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों को दीपों से सजाया. घरों में रंगोलियां बनायी गयी. रंगोली बनाने में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. दीपावली के मौके पर लोगों ने बम पटाखों के साथ जम कर आतिशबाजी की. वैसे अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष पटाखों का जोर कम रहा. लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए पर्यावरण को दुषित होने से बचाने का प्रयास किया. दीपावली के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर शुभकामनाएं भी दी. जिले के ग्रामीण इलाकों में भी दीपावली का पर्व पूरे उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ. शहीद के माता-पिता को दी शुभकामनापुलिस प्रशासन ने अपने कार्य से इस दीपावली सबों का मन मोह लिया. पुलिस कप्तान कार्तिक एस के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के बराटपुर गांव के शहीद सिपाही के घर पुलिस के पदाधिकारी पहुंचे और शहीद सिपाही के बुजुर्ग माता-पिता को दीपावली की शुभकामना दी. पुलिस की सहृदयता की लोगों ने तारीफ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola