अधिकारियों ने बधाई दी

अधिकारियों ने बधाई दी लोहरदगा. झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद का दो दिवसीय आठ से नौ नवंबर तक राज्य स्तरीय कला उत्सव संपन्न हुआ. जिसमें राज्य के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने रंगमंच पर अपने नाट्य कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय की छात्राओं ने अजय प्रसाद के […]
अधिकारियों ने बधाई दी लोहरदगा. झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद का दो दिवसीय आठ से नौ नवंबर तक राज्य स्तरीय कला उत्सव संपन्न हुआ. जिसमें राज्य के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने रंगमंच पर अपने नाट्य कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय की छात्राओं ने अजय प्रसाद के नेतृत्व में नाट्य कला का प्रदर्शन किया. इन छात्राओं ने अपनी मेहनत और शिक्षकों की सहायता से पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया. नाटय कला धरतीपुत्र वीर बुधु भगत पर आधारित था. ये छात्राएं अब आठ से 12 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर नाट्यकला का प्रदर्शन दिल्ली में करेंगी. राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, डीइओ उर्मिला कुमारी, डीएसइ प्रबला खेस, प्रधानाध्यापक सिस्टर पुष्पा, सिस्टर हेलेन, सिस्टर ज्योति, अरुण राम, मदन मोहन पांडेय सहित विद्यालय की शिक्षकों ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










