हरा चारा का उत्पादन करें, पशुओं को खिलायें

Updated at :09 Nov 2015 7:52 PM
विज्ञापन
हरा चारा का उत्पादन करें, पशुओं को  खिलायें

हरा चारा का उत्पादन करें, पशुअों को खिलायेंबाएफ ने किसान प्रशिक्षण सह गोष्ठी का आयोजन कियाफोटो फाइल:9एसआइएम:1-कार्यक्रम का उदघाटन करती मुख्य अतिथि,2-उपस्थित किसानप्रतिनिधि, सिमडेगा. जिला कृषि कार्यालय के सभागार में बाएफ के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर सह गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मत्स्य […]

विज्ञापन

हरा चारा का उत्पादन करें, पशुअों को खिलायेंबाएफ ने किसान प्रशिक्षण सह गोष्ठी का आयोजन कियाफोटो फाइल:9एसआइएम:1-कार्यक्रम का उदघाटन करती मुख्य अतिथि,2-उपस्थित किसानप्रतिनिधि, सिमडेगा. जिला कृषि कार्यालय के सभागार में बाएफ के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर सह गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मत्स्य पदाधिकारी दिव्या बा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किनकेल के टीभीओ डॉ एमएल कबीर उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी दिव्या बा ने कहा कि हरा चारा का उत्पादन कर पशु आहार बनायें. खुद से उत्पादन किया हुआ चारा पशु आहार के लिए काफी लाभदायक साबित होता है. इसमें पौष्टिकता अधिक होती है. उन्होंने कहा कि चारा उत्पादन को लेकर किसानो में जागरूकता लाने की आवश्यकता है. कृषि विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी किसानों में जागरूकता लाने का प्रयास करें. बाएफ के जिला समन्वयक संजीव कुमार ने विभिन्न प्रकार के चारा उत्पादन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने लूसन चारा फसल की जानकारी देते हुए बताया कि लूसन एक उत्तम चारा फसल है. यह बरसीम से भी अधिक पौष्टिक चारा फसल होती है. लूसर्न में 20 से 22 प्रतिशत शुष्क पदार्थ एवं उतना ही प्रोटीन होता है. श्री कुमार ने ‘हे’ चारा की जानकारी देते हुए बताया कि हे एक संरक्षित हरा चारा है. हरा चारा को सूखा कर पौष्टिक गुणों को संरक्षित कर हे चारा बनाया जाता है. मुलायम एवं पतली तने वाली घासों को सूखा कर हे बनाया जाता है. हे में हरी घास के बराबर पौष्टिकता रहती है. नमी नहीं रहने के कारण इसे पूरे वर्ष बिना खराब हुए रखा जा सकता है. उन्होंने जई चारा का उल्लेख करते हुए कहा कि रबि के मौसम का जई चारा एक गैर दलहनी का महत्वपूर्ण चारा है. उन्होंने उक्त सभी चारा के उत्पादन की जानकारी भी विस्तार पूर्वक दी. इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक सीपीसी एपी सिंह, खुंटीटोली केंद्र प्रभारी पंकज कुमार के अलावा काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola