सि...इंद मेला 28 अक्तूबर को

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2015 6:46 PM

विज्ञापन

सि…इंद मेला 28 अक्तूबर को बानो (सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ का एेतिहासिक इंद मेला 28 अक्तूबर को आयोजित किया गया है. उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर रात्रि में रांची के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम का उदघाटन नौ बजे से […]

विज्ञापन

सि…इंद मेला 28 अक्तूबर को बानो (सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ का एेतिहासिक इंद मेला 28 अक्तूबर को आयोजित किया गया है. उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर रात्रि में रांची के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम का उदघाटन नौ बजे से आरंभ होगा. फोटो 26 एस आई एम बानो 1 बिजली नहीं, तो वोट नहीं बानो(सिमडेगा). बानो प्रखंड के हरिजन कॉलोनी के ग्रामीणों ने बिजली नहीं, तो वोट नहीं करने का निर्णय लिया . ग्रामीणों नें बैठक कर पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों नें बताया कि विजली के लिए पैसा भी जमा किया गया है. लेकिन अब तक बिजली उपलब्ध नहीं करायी गयी. हालांकि ग्रामीणों नें अापसी सहयोग से पोल लगाया है.हरिजन कॉलोनी में अधिकतर लोग बीपीएलधारी है. हरिजन कॉलोनी में 30 परिवार रहते हैं. यहां बिजली ,पानी ,सड़क,की व्यवस्था नहीं है. बैठक में संजय राम, सुदर्शन राम, विदेशिया बड़ाइक, मो तनवीर,सुनील राम,चरका राम, कृष्णा राम के आलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. वाहन चेकिंग अभियान बानो(सिमडेगा). बानो में थाना प्रभारी सुबोध लकड़ा के नेतृत्व में वहान चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में दो पहिया वाहन के कागजात व हेलमेट की जांच की गयी. कई वाहनों को जब्त किया गया. बाद में कागजात देखने के बाद छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola