सिसई की टीम 1-0 से विजयी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2015 6:30 PM

विज्ञापन

सिसई की टीम 1-0 से विजयी जारी. परमवीर अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के शिवराजपुर पारिस मैदान में आयोजित चार दिनी प्राइजमनी सह चार खस्सी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुमला सिसई बनाम कनचोरा के बीच खेला गया. जिसमें गुमला सिसई की टीम 1-0 से विजयी रही. इससे पूर्व मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

सिसई की टीम 1-0 से विजयी जारी. परमवीर अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के शिवराजपुर पारिस मैदान में आयोजित चार दिनी प्राइजमनी सह चार खस्सी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुमला सिसई बनाम कनचोरा के बीच खेला गया. जिसमें गुमला सिसई की टीम 1-0 से विजयी रही. इससे पूर्व मुख्य अतिथि जेरोम एक्का ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेला का शुभारंभ किया. उन्होंने विजेता टीम को 21 हजार रुपये व एक खस्सी, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व एक खस्सी तथा तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले टीम को एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले. प्रतियोगिता में एक टीम की जीत होती है तो दूसरे टीम की हार होती है. लेकिन हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए. बल्कि आगामी खेलों में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए. इस अवसर पर फादर माइकल टोप्पो, फादर विनोद मिंज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola