भाई ने भाई की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 7:59 PM
भाई ने भाई की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार गहरी नींद में सो रहे बड़े भाई को पीट पीटकर मार डालाआपसी विवाद में घटना घटी, पुलिस ने शव बरामद किया.25 गुम 28 में मृतक के परिजन.25 गुम 29 में मृतक लघनू भगत.प्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना से 15 किमी दूर फोरी ध्रुवाटोली गांव में रविवार की देर शाम […]
भाई ने भाई की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार गहरी नींद में सो रहे बड़े भाई को पीट पीटकर मार डालाआपसी विवाद में घटना घटी, पुलिस ने शव बरामद किया.25 गुम 28 में मृतक के परिजन.25 गुम 29 में मृतक लघनू भगत.प्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना से 15 किमी दूर फोरी ध्रुवाटोली गांव में रविवार की देर शाम को लघनू भगत (55 वर्ष) की उसके सगे छोटे भाई बंधन भगत ने लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना से एसआइ प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में कर लिया. वहीं ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी बंधन भगत को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त लाठी भी पुलिस बरामद कर ली है. रात सवा सात बजे पुलिस शव को लेकर गुमला सदर अस्पताल पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है. हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है. हत्या के आरोपी बंधन नशे में है. वह ठीक ढंग से कुछ बोल नहीं पा रहा है. गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी मार डाला: मृतक का बेटा घनश्याम भगत व घांसी भगत ने बताया कि उसके पिता लघनू भगत गहरी नींद में सोये हुए थे. उस समय घर पर कोई नहीं थे. तभी बंधन भगत लाठी लेकर पहुंचा और लघनू को पीटने लगा. लघनू को बंधन तबतक पीटता रहा. जब तक वह मर नहीं गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन पहुंचे. लेकिन तबतक लघनू की मौत हो चुकी थी. एसआइ प्रभात कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या हुई है. आरोपी पकड़ा गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










