बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 7:43 PM
बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा 25एसआइएम:11-बैठक में उपस्थित समिति के पदधारीसिमडेगा. अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर परिषद के अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि बानो व सिमडेगा प्रखंड में समाज का उम्मीदवार खड़ा […]
बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा 25एसआइएम:11-बैठक में उपस्थित समिति के पदधारीसिमडेगा. अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर परिषद के अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि बानो व सिमडेगा प्रखंड में समाज का उम्मीदवार खड़ा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि समाज के जितने भी मैट्रिक के विद्यार्थी हैं. उन्हें एक नवंबर से नि:शुल्क कोचिंग दिया जायेगा. ललन सिंह, नारायण सिंह, भीम प्रताप सिंह, जोधन सिंह, राजेश सिंह, विश्वंभर सिंह, महिपाल सिंह, देवकुमार सिंह, हंसा रानी देवी, शकुंतला देवी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. बैठक के अंत में समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. बैठक में सालिक सिंह, सुमरन सिंह, जगरनाथ सिंह, रूकमणि देवी, सुलेखा सिंह, विमला देवी, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अरुण सिंह, रामचंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










