प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2015 6:28 PM

विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्नफोटो- एलडीजीए-13 प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते लोग. लोहरदगा: जिले में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सदभाव के साथ संपन्न हो गया. दुर्गा पूजा शहरी इलाके साथ साथ विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भी भक्ति के साथ मनाया गया. जिले के सेन्हा, कुडू, भंडरा, कैरो, किस्को, पेशरार […]

विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्नफोटो- एलडीजीए-13 प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते लोग. लोहरदगा: जिले में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सदभाव के साथ संपन्न हो गया. दुर्गा पूजा शहरी इलाके साथ साथ विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भी भक्ति के साथ मनाया गया. जिले के सेन्हा, कुडू, भंडरा, कैरो, किस्को, पेशरार प्रखंडों में भी दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया गया. हर ओर उत्साह का माहौल था. भक्ति गीतों के बजने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं एक दूसरे को देकर लोग खुशी का इजहार किया. शुक्रवार को विभिन्न पंडालों से मां अंबे की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विभिन्न जलाशयों में ले जाया गया जहां माता की प्रतिमा का विसर्जन भक्ति भाव के साथ किया गया. दुर्गा पूजा के मौके पर ग्रामीण इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे थे. लोग रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. मौके पर भक्ति जागरण के साथ लघु नाटक के माध्यम से भी भक्तों का मनोरंजन किया गया. मां अंबे की प्रतिमा विसर्जन के पूर्व युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. युवा मंडली नाचते गाते मां की प्रतिमा को लेकर जलाशय पहुंची. पूरे विधि विधान के के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन जुलूस में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थेदुर्गा पूजा के मौके पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. खुद डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी कार्तिक एस शहर में घूमकर पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे. कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमना भी लगाया गया था. विभिन्न पूजा पंडालों में भी वहां के सदस्यों द्वारा सुरक्षा कें इंतजाम किये गये थे. व्यवस्था बनाये रखने के लिए वोलेंटियर तैनात थे. पूजा में किसी को भी परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया था. पूजा के पूर्व भी शहर में फ्लैग मार्च किया गया था. जिले में विभिन्न स्थानों पर भंडारा का आयोजन किया गया था जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भंडारा का प्रसाद ग्रहण किये. दुर्गा बाड़ी में आयोजित भंडारा में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित अन्य लोग पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola