कमल किशोर को फंसाया गया: नीरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2015 6:33 PM

विज्ञापन

कमल किशोर को फंसाया गया: नीरूफोटो-एलडीजीए- 23 ग्रामीणों को संबोधित करती निरू शांति भगत. किस्को/ लोहरदगा. किस्को प्रखंड के परहेपाट और खरकी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा नीरू शांति भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ किया. ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि कमल किशोर भगत ने जिले के विकास के लिए जो […]

विज्ञापन

कमल किशोर को फंसाया गया: नीरूफोटो-एलडीजीए- 23 ग्रामीणों को संबोधित करती निरू शांति भगत. किस्को/ लोहरदगा. किस्को प्रखंड के परहेपाट और खरकी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा नीरू शांति भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ किया. ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि कमल किशोर भगत ने जिले के विकास के लिए जो काम किया है, उसको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. इसके लिए तमाम लोगों का सहयोग एवं बुजुर्गों का आशिर्वाद चाहिए. विकास के लिए कमल किशोर भगत ने काफी कुछ किया और विरोधियों ने एक साजिश के तहत यहां के विकास कार्य को बाधित करने के लिए उन्हें जेल भिजवा दिया. उनके अधूरे कार्यो को पूरा करना है. दौरे के क्रम में नवाडीह, किस्को, खरकी, परहेपाट, सेमरडीह, बालाटोली, कोचा, गोसाई टोली, नारी नवाडीह, पतगेच्छा सहित अन्य गांव में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई. मौके पर कवलजीत सिंह, अंजू देवी, शाहिद अंसारी, राजू गुप्ता, अनिता साहू, राजू अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola