लीड ::5:::पंडालों के आज खुलेंगे पट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 7:11 PM

विज्ञापन

लीड ::5:::पंडालों के आज खुलेंगे पट कई धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजनफोटो फाइल:19एसआइएम:1-ठेठइटांगर में बना दुर्गापूजा पंडालप्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर में दुर्गापूजा के अवसर तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. मंगलवार को पंडालों का पट खोल दिया जायेगा. साथ ही पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी जायेगी. इस अवसर पर कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया जायेगा. धार्मिक […]

विज्ञापन

लीड ::5:::पंडालों के आज खुलेंगे पट कई धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजनफोटो फाइल:19एसआइएम:1-ठेठइटांगर में बना दुर्गापूजा पंडालप्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर में दुर्गापूजा के अवसर तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. मंगलवार को पंडालों का पट खोल दिया जायेगा. साथ ही पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी जायेगी. इस अवसर पर कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया जायेगा. धार्मिक अनुष्ठान के लिए कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 अक्तूबर को सप्तमी के दिन प्रात: आठ बजे से नव पत्रिका प्रवेश, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूजा आरंभ, आरती एवं प्रसाद वितरण, रात्रि 11.55 बजे से महानिशा पूजा होगी. 21 अक्तूबर को अष्टमी के दिन प्रात: छह बजे दुर्गा महा स्नान, पूजा-अर्चना, आरती व प्रसाद वितरण, प्रात: 8.41 बजे संधि बलि, प्रात: दस बजे से एक बजे तक व्रत करनेवाली माताओं के लिये विशेष पूजा-अर्चना, संध्या सात बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, 22 अक्तूबर नवमी के दिन प्रात: पांच बजे से नवमी पूजन आरंभ, हवन एवं पूर्णहुति, कुंवारी पूजन, ब्राह्मण भोजन, प्रात: दस बजे से विजय दशमी पूजन आरंभ, मांत्रिक विसर्जन व आशीर्वादी, 23 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जायेगी.कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगेदुर्गापूजा के दौरान सप्तमी से नवमी तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रात्रि आठ बजे से बंगाल के जादूगर जादू का प्रदर्शन एवं अन्य कलाकार नृत्य प्रस्तुत करेंगे. 21 अक्तूबर को रात्रि आठ बजे से बाहर के कलाकार नृत्य एवं लघु नाटिका की प्रस्तुत करेंगे. 22 अक्तूबर को रात्रि आठ बजे बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola