:4:::: मजदूरों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण मिलेगा
9 गुम 9 में प्रशिक्षण में ब्लॉक के लोग.गुमला. भारत सरकार के लाइफ (लाइवलीहुड इनपुट इंप्लायमेंट) प्रोजेक्ट के गुमला जिला में सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय गुमला परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें गुमला, घाघरा, पालकोट व बिशुनपुर प्रखंड के पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को लाइफ […]
9 गुम 9 में प्रशिक्षण में ब्लॉक के लोग.गुमला. भारत सरकार के लाइफ (लाइवलीहुड इनपुट इंप्लायमेंट) प्रोजेक्ट के गुमला जिला में सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय गुमला परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें गुमला, घाघरा, पालकोट व बिशुनपुर प्रखंड के पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को लाइफ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. एपीओ रजनीकांत ने बताया कि लाइफ प्रोजेक्ट का लाभ वैसे लोगों को दिया जाना है जो मनरेगा में 100 दिन तक काम किये हैं. ऐसे लोगों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया जायेगा. रजनीकांत ने बताया कि सभी पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को 100 दिन तक मनरेगा में काम करनेवाले मजदूरों को चिह्नित करना है. मजदूर किस तरह का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं. उसका सूची तैयार करना है और अपने संबंधित मुख्यालय में जमा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










