.. प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

हेडिंग.. योजना बना कर प्रशिक्षण दें29 गुम 2 में बैठक में अधिकारीप्रतिनिधि, गुमला.विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित करुणा परियोजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को टीपीसी भवन में हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजुलता बड़ाइक ने की. बैठक में प्रस्तावित दस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए वीएचएसएनसी के मार्च 15 तक बचे हुए अनटाइट फंड की […]

विज्ञापन

हेडिंग.. योजना बना कर प्रशिक्षण दें29 गुम 2 में बैठक में अधिकारीप्रतिनिधि, गुमला.विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित करुणा परियोजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को टीपीसी भवन में हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजुलता बड़ाइक ने की. बैठक में प्रस्तावित दस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए वीएचएसएनसी के मार्च 15 तक बचे हुए अनटाइट फंड की राशि से चूना खरीदने का निर्देश सहियाओं को दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका बनवाने के लिए सूची तैयार की गयी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि अप्रैल 2015 में 66 एवं मई में 158 चापाकल की मरम्मत की गयी है. किंतु मरम्मत वाहन की चलंत कार्य योजना प्रखंड कार्यालय को नहीं दी गयी है. जिसे शीघ्र देने का निर्देश दिया. बैठक में सीडीपीओ उमा सिन्हा ने कहा कि नये ग्रोथ चार्ट एवं एमयूएसी टेप विभाग द्वारा देने की बात है. जिसके कारण यूनिसेफ को पत्र नहीं लिखा गया है. आत्मा संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि जो 25 कृषक मित्र प्रशिक्षण लेकर आये हंै. उनकी कार्य योजना बनाकर उनके द्वारा गांव में प्रशिक्षण दिया जाये. विकास भारती विटामिन ए का विशेष अभियान एक से 30 जून तक चलायेगा. इसमें 9 माह से पांच वर्ष के बच्चों को निर्धारित खुराक दी जायेगी. सीडीपीओ ने कहा कि विभिन्न पदाधिकारी द्वार संयुक्त भ्रमण करने से अच्छे कार्यों की गुणवत्ता में अच्छा परिणाम देखने को मिल रहे है. इसे आगे भी जारी रखने की आवश्यकता है.बैठक के अंत में प्रमुख ने कहा कि इस कमरे तक न रहे बल्कि क्षेत्र में काम हो इसमें हम सभी को मिल कर कार्य करना होगा. मौके पर बीपीओ कांति कुमारी, लीलांबर साहू, बीपीओ तपेश्वर साहू, चंद्र किशोर शर्मा सहित कई प्रतिनिधि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola