वज्रपात से युवक की मौत, दो घायल
सिसई. सिसई थाना के नगर कुसुमटोली में वज्रपात से जगरनाथ उरांव (38) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर एक बजे की है. जानकारी के अनुसार जगरनाथ अपने बैलों को घर के अंदर बांधने के लिए ले जा रहा था, इसी क्रम में तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में […]
सिसई. सिसई थाना के नगर कुसुमटोली में वज्रपात से जगरनाथ उरांव (38) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर एक बजे की है. जानकारी के अनुसार जगरनाथ अपने बैलों को घर के अंदर बांधने के लिए ले जा रहा था, इसी क्रम में तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.
वज्रपात की चपेट में एक बैल भी आया था, लेकिन कुछ देर के बाद वह ठीक हो गया. वहीं दूसरी दड़हा के शामटोली गांव की है. जहां बंधनी कुमारी (12) व धनेश्वरी कुमारी (13) वज्रपात की चपेट में घायल हुए थे. दोनों युवती को बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल सिसई में भरती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










