:::::: छह एकड़ जमीन वापस दिलाने की फरियाद

Updated:
विज्ञापन

सिसई कुलंगकेरा बगीचाटोली के घुरता उरांव की जमीन को गांव के एक व्यक्ति ने अन्य ग्रामीणों से बेच दिया.26 गुम 17 में डीसी से मिलने पहुंचे फरियादी.प्रतिनिधि, गुमलासिसई थाना क्षेत्र के कुलंगकेरा बगीचाटोली निवासी घुरता उरांव ने स्वयं की जमीन पर दखल दिलाने के लिए डीसी गौरी शंकर मिंज को मंगलवार को जनता दरबार में […]

विज्ञापन

सिसई कुलंगकेरा बगीचाटोली के घुरता उरांव की जमीन को गांव के एक व्यक्ति ने अन्य ग्रामीणों से बेच दिया.26 गुम 17 में डीसी से मिलने पहुंचे फरियादी.प्रतिनिधि, गुमलासिसई थाना क्षेत्र के कुलंगकेरा बगीचाटोली निवासी घुरता उरांव ने स्वयं की जमीन पर दखल दिलाने के लिए डीसी गौरी शंकर मिंज को मंगलवार को जनता दरबार में आवेदन दिया है. घुरता उरांव के छह एकड़ जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति ने गांव के अन्य ग्रामीणों को बेच दिया है. घुरता को जब जमीन बिक्री होने की जानकारी हुई तो उसने बिक्रीकर्ता से बात कर जमीन पर स्वयं का दखल दिलाने की बात कही. लेकिन बिक्रीकर्ता द्वारा नहीं मानने पर उसने डीसी को आवेदन देकर जमीन पर दखल दिलाने की गुहार लगायी है. घुरता ने गांव के खाता संख्या दो और प्लॉट नंबर 1283 में 2.97 एकड़, 1286 में 2.71 एकड़, 1299 में 20 डिसमील, 1341 में 75 डिसमील, 1342 में 87 डिसमील, 1207 में 1.71 एकड़ तथा प्लॉट नंबर 1323 में 91 डिसमील जमीन सहित अन्य प्लॉटों में भी कई एकड़ जमीन है. उसमें से गांव के एक व्यक्ति ने छह एकड़ जमीन गांव के अन्य ग्रामीणों से बिक्री कर दिया है. जबकि उक्त जमीन का पट्टा मेरे पास है. पट्टा पर मेरे दादा-परदादा का नाम अंकित है. इसके अलावा करमटोली की अंजलि देवी ने डीसी को आवेदन देकर नौकरी दिलाने की मांग की है. उसने बताया कि पति अंधा है और तीन बच्चे हैं. पालकोट थाना क्षेत्र की रंजू देवी ने भी डीसी को आवेदन देकर नौकरी दिलाने की मांग की है. रंजू ने बताया कि वर्ष 2013 में उग्रवादी हिंसा में पति केदार साहू की मौत हो चुकी है. उनकी मौत के बाद एक बार मुआवजा मिला है. इसके बाद किसी भी तरह की सरकारी सुविधा नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola