अपराधियों ने क्रशर जलाया, दो लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन

पीएलएफआइ ने फोन कर जिम्मेवारी लिया है. 26 गुम 8 में अपराधियों द्वारा जलाया गया इंजन मशीन सिसई. सिसई थाना के छटनीटोली स्थित जगतपाल स्टोन के क्रशर में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की रात को आग लगा दी. क्रशर, इंजन मशीन व घर का खिड़की जल गया है. इस आगजनी में लगभग दो लाख रुपये […]

विज्ञापन

पीएलएफआइ ने फोन कर जिम्मेवारी लिया है. 26 गुम 8 में अपराधियों द्वारा जलाया गया इंजन मशीन सिसई. सिसई थाना के छटनीटोली स्थित जगतपाल स्टोन के क्रशर में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की रात को आग लगा दी.

क्रशर, इंजन मशीन व घर का खिड़की जल गया है. इस आगजनी में लगभग दो लाख रुपये का क्षति हुई है. क्रशर मालिक जगतपाल उरांव ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि सोमवार की रात को अपराधियों ने क्रशर को जलाया है. मंगलवार की सुबह को कुछ लोगों ने क्रशर में आग लगाने की जानकारी दी.

उसने कहा है कि जिस घर में इंजन रखा हुआ था, उसका ताला तोड़ कर आग लगायी गयी है. इधर पीएलएफआइ के एरिया कमांडर विकास टाइगर ने घटना की जिम्मेवारी ली है. उसने कहा है कि फोन से संपर्क करने पर क्रशर मालिक बात नहीं करता था. इसलिए आग लगायी गयी. थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि दहशत पैदा करने के मकसद से अपराधियों ने क्रशर में आग लगायी है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola