घाघरा : पीएलएफआइ ने जेसीबी व दो ट्रैक्टर फूंके
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव में सोमवार की रात को उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर को जला दिया. गाड़ी चालक पूरन महतो, भवन लोहरा व रामदेव महतो की जम कर पिटाई की. तीन मोबाइल भी लूट कर ले गये. गांव में 14 से 15 हवाई फायरिंग […]
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव में सोमवार की रात को उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर को जला दिया. गाड़ी चालक पूरन महतो, भवन लोहरा व रामदेव महतो की जम कर पिटाई की.
तीन मोबाइल भी लूट कर ले गये. गांव में 14 से 15 हवाई फायरिंग भी की. इससे गांव में दहशत है. पीएलएफआइ के उग्रवादी संतोष टाइगर ने परचा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली है. उग्रवादियों के डर से सड़क का काम बंद कर दिया गया.
सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क बन रही है. पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार की सुबह को मिली. पुलिस गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की. थाना प्रभारी कलीम अंसारी ने कहा कि इस घटना के पीछे गांव के आसपास के कुछ शरारती तत्वों का हाथ है. पुलिस अपराधियों का पता कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










