गुमला : शादी से मना किया तो पत्थर से कूच कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

गुमला : बानो थाना के जीतू टोली निवासी त्योफिल बागे की उसके ही दोस्त बसिया टंगराटोली निवासी सोमा भुइंया ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. शव कामडारा थाना क्षेत्र के कुरकुरा जांबी पथ पर मिला. चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज […]

विज्ञापन
गुमला : बानो थाना के जीतू टोली निवासी त्योफिल बागे की उसके ही दोस्त बसिया टंगराटोली निवासी सोमा भुइंया ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. शव कामडारा थाना क्षेत्र के कुरकुरा जांबी पथ पर मिला. चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है.
वहीं हत्या के आरोपी सोमा भुइयां को कामडारा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्त में आने के बाद सोमा ने बताया कि वह त्योफिल की बेटी से शादी करना चाहता था. इसका प्रस्ताव उसने त्योफिल के पास रखा था. लेकिन उसने इनकार कर दिया. इसी आक्रोश में त्योफिल की हत्या कर दी.
हड़िया पी, फिर हो गया विवाद
जानकारी के अनुसार, सोमा व त्योफिल मुंबई में एक कंपनी में साथ काम करते थे. सोमवार को दोनों ट्रेन से कुरकुरा स्टेशन पर उतरे. इसके बाद गांव के बाजार में हड़िया पी, जहां शादी की बात पर दोनों में विवाद हो गया.
सोमा ने त्योफिल को सुनसान जगह पर ले जाकर मार डाला. पुलिस को मंगलवार की सुबह त्योफिल का शव मिला. छानबीन में पता चला कि सोमा ने ही उसकी हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने सोमा को पकड़ा. पुलिस ने त्योफिल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola