:::: दिल्ली से वापस घर लौटी लड़की

Updated:
विज्ञापन

दो साल बाद कुसूम घर पहुंची. माता पिता काफी खुशी हैं.दलाल दुलारी पढ़ाने-लिखाने के बहाने ले गयी थी दिल्ली. 12 गुम 2 में कुसूम साथ में सीडब्ल्यूसी के लोग.प्रतिनिधि, गुमलाकुसूम कुमारी (बदला नाम) दो साल बाद अपने मां-बाप से मिली. बेटी से मिल कर मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं है. बेटी से मिलने के […]

विज्ञापन

दो साल बाद कुसूम घर पहुंची. माता पिता काफी खुशी हैं.दलाल दुलारी पढ़ाने-लिखाने के बहाने ले गयी थी दिल्ली. 12 गुम 2 में कुसूम साथ में सीडब्ल्यूसी के लोग.प्रतिनिधि, गुमलाकुसूम कुमारी (बदला नाम) दो साल बाद अपने मां-बाप से मिली. बेटी से मिल कर मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं है. बेटी से मिलने के बाद आंखों से आंसू झलक आयी. कुसूम ने कहा कि अब वह किसी के बहकावे में नहीं आयेगी और न ही दिल्ली जायेगी. गांव घर में रह कर पढ़ाई करेगी. कुसूम भरनो थाना क्षेत्र के अंबोवा पुजारटोली निवासी पुना मुंडा की बेटी है. दो वर्ष पूर्व गांव की ही एक महिला दलाल दुलारी देवी उसे पढ़ाने-लिखाने के बहाने ठग-फुसला कर अपने साथ दिल्ली ले गयी थी. जहां दुलारी ने कुसूम को एक प्लेसमेंट कंपनी मंे बेच दिया. इसके बाद प्लेसमेंट कंपनी ने उसको दिल्ली के यमुना बिहार में सुभाष चंद्र के यहां नौकरानी के काम पर लगा दिया. घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे दुलारी पर कुसूम को वापस लाने का दबाव बनाने लगे. लेकिन दुलारी परिजनों को सिर्फ आश्वासन देती रही. इसके बाद कुसूम के पिता पुना मुंडा ने 2014 अक्तूबर माह में भरनो थाना में दुलारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. चूंकि दुलारी भी दिल्ली में ही रहती थी. वह कभी कभार ही गांव आती थी. इसलिए पुलिस ने दुलारी के भाई-भाभी पर दबाव बनाया. इसके बाद दुलारी ने कुसूम को पुलिस के सुपूर्द कर दिया. फिर गुमला सीडब्ल्यूसी में कागजी कार्रवाई के बाद कुसूम को परिजनों को सौंप दिया गया. सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन तागरेन पन्ना ने बताया कि भरनो के केजीबीवी में कुसूम का नामांकन कराया जायेगा. मौके पर सीडब्ल्यूसी के अलख नारायण सिंह, धनंजय मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola