अभियान चलाकर 86 बच्चों का नामांकन लिया

Updated:
विज्ञापन

25 गुम 25 में नामांकन करते एचएम.गुमला. विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित तिथिवार कार्यक्रम के तहत शनिवार को आंबेडकर नगर गुमला के राजकीयकृत मध्य विद्यालय ने नामांकन अभियान चला कर पांच अनामांकित बच्चों का नामांकन लिया. विद्यालय प्रधान रजा अहमद ने बताया कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र से अभी तक […]

विज्ञापन

25 गुम 25 में नामांकन करते एचएम.गुमला. विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित तिथिवार कार्यक्रम के तहत शनिवार को आंबेडकर नगर गुमला के राजकीयकृत मध्य विद्यालय ने नामांकन अभियान चला कर पांच अनामांकित बच्चों का नामांकन लिया. विद्यालय प्रधान रजा अहमद ने बताया कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र से अभी तक कुल 86 बच्चों का नामांकन लिया जा चुका है. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय के इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधान व शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी. साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आप बच्चों के घरों के आसपास यदि कोई ऐसा बच्चा है जो, विद्यालय में पढ़ाई नहीं कर रहे हैं, उन बच्चों को प्रेरित करें और विद्यालय लायें. तीन से छह वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र तथा छह वर्ष के ऊपर के बच्चों का विद्यालय में नामांकन करायें. वहीं विद्यालय प्रबंधन ने नवनामांकित बच्चों को कॉपी और टॉफी देकर स्वागत किया. मौके पर शिक्षक मोहम्मद जलील, नीरू कुमारी, नीरा देवी, शहनाज बानो, जयंती तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, गणेश प्रसाद जायसवाल, बृजिट कांति टोप्पो, श्यामा देवी, सरोज कुमारी, संजीदा खातून, तबस्सुम आरा, प्रदीप राम, सोनम निशा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola