बाइक लूट के दो अपराधी पकड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पालकोट में हुई थी बाइक लूट, पुलिस ने भरनो से पकड़ा. पालकोट : पालकोट थाना की पुलिस ने बाइक लूटकांड का पर्दाफास करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा है. इनमें भरनो थाना के करौंदाजोर निवासी संजीत गोप व उज्जवल इंदवार हैं. पालकोट पुलिस ने भरनो जाकर दोनों को पकड़ा है. जबकि एक आरोपी बसिया […]
विज्ञापन
पालकोट में हुई थी बाइक लूट, पुलिस ने भरनो से पकड़ा.
पालकोट : पालकोट थाना की पुलिस ने बाइक लूटकांड का पर्दाफास करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा है. इनमें भरनो थाना के करौंदाजोर निवासी संजीत गोप व उज्जवल इंदवार हैं.
पालकोट पुलिस ने भरनो जाकर दोनों को पकड़ा है. जबकि एक आरोपी बसिया थाना के सोखाटोली निवासी शेख फिरोज खान फरार है. पुलिस उसे भी पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है. इन लोगों ने हाल में ही पालकोट में सारूबेड़ा पहानटोली निवासी याकूब केरकेा का हीरो होंडा, मोबाइल व नकद 8500 रुपये लूट लिया था. अपराधियों ने याकूब के सीम कार्ड को फेंक कर अपने सीम कार्ड को लगा कर यूज कर रहे थे. तभी पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर दोनों अपराधियों को पकड़ा है. थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना व फोन ट्रेस कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं फरार एक अन्य अपराधी को भी जल्द पकड़ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










