भरनो में ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भरनो (गुमला) : भरनो प्रखंड के महुगांव के ग्राम प्रधान सह भाजपा नेता रंथु उरांव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की दोपहर 3.30 बजे की है. रंथु उरांव भरनो से महुगांव स्थित अपने घर जा रहा था. तभी तीन अपराधियों ने बाइक से पीछा कर मारासिल्ली मुख्य पथ के […]
विज्ञापन
भरनो (गुमला) : भरनो प्रखंड के महुगांव के ग्राम प्रधान सह भाजपा नेता रंथु उरांव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की दोपहर 3.30 बजे की है. रंथु उरांव भरनो से महुगांव स्थित अपने घर जा रहा था. तभी तीन अपराधियों ने बाइक से पीछा कर मारासिल्ली मुख्य पथ के समीप उसे गोली मार दी. घटना की जिम्मेवारी बादल गिरोह के मनोज उरांव ने ली है. उसने कहा है कि रंथु पुलिस की मुखबिरी और गांव में दादागीरी करता था. इसलिए उसे मारा गया.
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार रंथु उरांव सोमवार को भरनो प्रखंड कार्यालय आया हुआ था. बाइक से लौटने के दौरान मारासिल्ली पथ पर एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने चलती गाड़ी से ही रंथु उरांव के सिर पर गोली मार दी. गोली लगते ही रंथु सड़क पर गिर पड़ा और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
अपराधियों ने रंथु की बाइक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां से टाटा मैजिक गाड़ी से गुजर रहे खरतंगा गांव निवासी जगदीश साहू की नजर उन लोगों पर पड़ी. जगदीश वहां रूके, तो एक अपराधी पैदल ही कुमडो गांव की ओर भाग निकला. जबकि दो अन्य अपराधी अपनी बाइक पर भरनो की ओर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










