38 लीटर शराब व 60 किलो जावा महुआ बरामद

Updated at : 10 Oct 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
38 लीटर शराब व 60 किलो जावा महुआ बरामद

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ की कार्रवाई कर नष्ट की शराब भट्ठी

विज्ञापन

गुमला. गुमला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. अवैध शराब भट्ठी को नष्ट करते हुए 38 लीटर चुलाई शराब व 60 किलो जावा महुआ बरामद किया. भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया गया. इसके अलावा बाजार हाट में खुलेआम बेचे जा रहे शराब व हड़िया को भी जब्त कर नष्ट किया. साथ ही शराब बेचने व पीने वाले लोगों को खदेड़ा. उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई दीपावली पर्व को देखते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर किया है. घाघरा थाना के बेलगाड़ा, अरांगी, गुनिया तथा सिसई थाना क्षेत्र के सिसई हाट बाजार में सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान उत्पाद विभाग द्वारा करीब 38 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब और लगभग 60 किलोग्राम तैयार जावा महुआ बरामद किया गया. बरामद जावा महुआ को तलाशी स्थल पर नष्ट कर दिया गया, ताकि इसे दोबारा उपयोग में न लाया जा सके. जांच के दौरान अधिक मात्रा में अवैध शराब निर्माण पाये जाने के कारण चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे जुर्माना वसूलने के बाद मुक्त किया गया. वहीं सिसई हाट बाजार में जब्त शराब के मामले में अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की गयी है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद प्रदीप करमाली ने किया. अभियान में उत्पाद सिपाही विकास कुमार निराला, गृह रक्षा वाहिनी के सशस्त्र जवानों समेत अन्य संबंधित कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे. डीसी ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola