अपराधी सुकरा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला पुलिस व सीआरपीएफ ने कुख्यात अपराधी छोटा लोरो के सुकरा उरांव व रायडीह तुंजटोली गांव के दीपक उरांव को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन अपराधी भागने में सफल रहे. सुकरा के पास से एक कारबाइन, एक पिस्तौल, राइफल का बोल्ट, दो मोबाइल, पांच खोखा व तीन जिंदा गोली मिला है. पुलिस ने […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला पुलिस व सीआरपीएफ ने कुख्यात अपराधी छोटा लोरो के सुकरा उरांव व रायडीह तुंजटोली गांव के दीपक उरांव को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन अपराधी भागने में सफल रहे. सुकरा के पास से एक कारबाइन, एक पिस्तौल, राइफल का बोल्ट, दो मोबाइल, पांच खोखा व तीन जिंदा गोली मिला है.

पुलिस ने फट्टी गांव के समीप घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार एसडीपीओ मोहम्मद अरशी को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी सुकरा उरांव अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए फट्टी गांव के आसपास जुटा हुआ है. तुरंत तीन पुलिस टीम का गठन किया गया. एक में खुद एसडीपीओ, दूसरे में एएसपी पवन कुमार सिंह व तीसरे में सीआरपीएफ के कमांडेंट पीएन झा थे. साथ में गुमला थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा थे. पुलिस ने तीन रूट से गांव की घेराबंदी की. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. खदेड़ कर पुलिस ने सुकरा व दीपक को पकड़ा.

लेकिन अन्य तीन अपराधी भागने में सफल रहे. एसडीपीओ ने बताया कि सुकरा के खिलाफ कई मामले दर्ज है. पूर्व में भी सुकरा व दीपक जेल जा चुके हैं. पेशे से लेवी मांगने व हत्या करने का काम करते हैं. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.

शिक्षक हत्याकांड का आरोपी सुकरा फरार है

शिक्षक भाई-बहन हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुकरा सिंह है, जो अभी भी फरार है. सुकरा उरांव की गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों ने समझ लिया कि शिक्षक हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया है. जबकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola