::: मजदूरी भुगतान व घूस की रकम की वापसी की मांग
25 गुम 29 में धरना देते लोग.प्रतिनिधि, घाघरारूकी पंचायत के मजदूरों व ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. मनरेगा में बकाया मजदूरी भुगतान व कृषकों के कूप को फाइनल कराने के लिए पंचायत सेवक द्वारा ली गयी घूस की राशि वापसी की मांग को लेकर धरना दिया. भाकपा माले के सचिव विजय […]
25 गुम 29 में धरना देते लोग.प्रतिनिधि, घाघरारूकी पंचायत के मजदूरों व ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. मनरेगा में बकाया मजदूरी भुगतान व कृषकों के कूप को फाइनल कराने के लिए पंचायत सेवक द्वारा ली गयी घूस की राशि वापसी की मांग को लेकर धरना दिया. भाकपा माले के सचिव विजय सिंह ने कहा कि घाघरा में मनरेगा लूट की योजना में तब्दील हो गया है. इसका असर है कि प्रखंड के बारह हजार मजदूरों को काम नहीं मिलने के कारण पलायन कर गये है. प्रखंड प्रशासन को लंबित मजदूरी भुगतान नहीं होने के संबंध में जानकारी होने के बाद भी भुगतान नहीं होना मामला मजदूरों का शोषण है. केंद्र व राज्य सरकार बदलने के बाद भी जनता की उपेक्षा व लूट भ्रष्टाचार का शासन है. यही कारण है कि पदाधिकारी व बिचौलिया बेखौफ आम जनता को लूटने में लगे हैं. जिला सचिव ने कहा कि यदि मजदूरों व कृषकों की मांग पूरी नहीं हुई, तो मैं 26 फरवरी से खुद मजदूरों के साथ भूख हड़ताल पर बैठूंगा. धरना प्रदर्शन में रविंद्र बड़ाइक, जीतू मुंडा, कृष्णा उरांव, रामा उरांव, बुधराम उरांव, धनमनिया उराइन, अनिता देवी, श्रवण बड़ाइक, जगमोहन बड़ाइक, जनवा उरांव, डिग्गा उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










