सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बसिया : बसिया स्थित उप डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना का उदघाटन बुधवार को अनुमंडलीय डाक निरीक्षक सिमडेगा कुणाल प्रियदर्शी ने किया. जिसमें सारिका कुमारी व परिधि राज का खाता खोला गया. डाक निरीक्षक कुणाल ने कहा कि खाता किसी भी डाक घर में अविवाहित बालिका का जन्म प्रमाण व अभिभावक का फोटो पहचान पत्र […]
विज्ञापन
बसिया : बसिया स्थित उप डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना का उदघाटन बुधवार को अनुमंडलीय डाक निरीक्षक सिमडेगा कुणाल प्रियदर्शी ने किया. जिसमें सारिका कुमारी व परिधि राज का खाता खोला गया. डाक निरीक्षक कुणाल ने कहा कि खाता किसी भी डाक घर में अविवाहित बालिका का जन्म प्रमाण व अभिभावक का फोटो पहचान पत्र देकर खोल सकते हैं.
जिसमें बालिका की उम्र दस वर्ष से कम होनी चाहिए. सुकन्या समृद्धि खाते में एक हजार रुपये मासिक किस्त देय होगा. एक परिवार से अधिकतम दो खाता खोला जा सकता है. बुधवार को कुल 55 बालिकाओं का खाता खोला गया. मौके पर मृत्युंजय पुरोहित, बेनेदिक कुल्लू, वासुदेव मिश्र, दिगंबर उरांव, अमृत बाड़ा, सोनू सिंह, सुशील होता, कमलकांत ओहदार, सियाराम प्रसाद सहित कई ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










