वीर शहीद बुधू भगत की जयंती पर मेला लगा

Updated:
विज्ञापन

18 गुम 28 में जतरा में उपस्थित अतिथि.भरनो. जोरकोडीपा में वीर बुधू भगत जयंती पर जतरा का आयोजन किया गया. इसमें ललित पाहन द्वारा जतरा स्थल पर शहीद की प्रतिमा पर पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की. इसके बाद जतरा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 18 फरवरी को यह जतरा लगाया […]

विज्ञापन

18 गुम 28 में जतरा में उपस्थित अतिथि.भरनो. जोरकोडीपा में वीर बुधू भगत जयंती पर जतरा का आयोजन किया गया. इसमें ललित पाहन द्वारा जतरा स्थल पर शहीद की प्रतिमा पर पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की. इसके बाद जतरा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 18 फरवरी को यह जतरा लगाया जाता है. इस जतरा में विभिन्न गांव से आदिवासी समुदाय का जुटान होता था. समारोह में मंत्री, विधायक, सांसद एवं कोई पदाधिकारी शामिल होते थे. परंतु बुधवार को आयोजित जयंती सह जतरा फीका रहा. आयोजन समिति के कुछ लोगों ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डाला. शनि उरांव ने कहा कि जयंती समारोह में प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के विधायक, सांसद, मंत्री व कई पदाधिकारी द्वारा बुधू भगत जतरा स्थल को विकसित करने का वादा किया था. परंतु आज तक इस जतरा स्थल पर कोई विकास की पहल नहीं किया गया है. मौके पर लधुवा उरांव, एतवा उरांव, ललित उरांव, जुबी भगत, कैला उरांव, शनि उरांव, पुनीत भगत, घसिया भगत सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola