अलग-अलग हादसों में चार घायल

Updated:
विज्ञापन

गुमला : घाघरा व भरनो में दो अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भरती किया गया है. इसमें एक घायल को रांची रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पहली घटना बरटोली टोटांबी के समीप घटी. जिसमें टेंपो को अज्ञात आल्टो वाहन ने पीछे से […]

विज्ञापन
गुमला : घाघरा व भरनो में दो अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भरती किया गया है. इसमें एक घायल को रांची रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पहली घटना बरटोली टोटांबी के समीप घटी. जिसमें टेंपो को अज्ञात आल्टो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी.
जिसमें नजीमुल अंसारी (26), पत्नी आसमीन खातून (32) व मां हफीजन खातून गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भरती किया गया है. वहीं दूसरी घटना भरनो थाना क्षेत्र के पीपी बंगला के पास हुई.
जिसमें बाइक सवार चिंगरौली निवासी 19 वर्षीय वासुदेव उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. वासुदेव अपने साथी बलेश्वर गोप के साथ बाइक से अपने घर चिंगरौली जा रहा था. तभी अनियंत्रित होकर गिर गया.
संजीवनी एंबुलेंस की व्यवस्था होगी : विधायक : घटना की सूचना के बाद विधायक शिवशंकर उरांव अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. वे घायलों से मिल कर हालचाल जाना.
विधायक ने गुरुवार की रात को सिलम घाटी में हुए घटना की भी जानकारी ली. सीएस डॉ एलएनपी बाड़ा से सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था करने व दवाओं की कमी नहीं होने देने का निर्देश दिया है. विधायक ने दवाओं की कमी की सूची मांगी है. जिससे वे विधानसभा में सवाल कर दवा मांग सके. उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की व्यवस्था गुमला में ठीक नहीं है. यहां छत्तीसगढ़ की तर्ज पर संजीवनी एंबुलेंस की व्यवस्था की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola