पहले ब्लेड से काटा, फिर गोली मारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
माओवादियों ने जेजेएमपी के सदस्य बुद्धेश्वर उरांव की हत्या की मारा गया बुद्धेश्वर उरांव पूर्व माओवादी था जेजेएमपी का सदस्य बन गया था बुद्धेश्वर घर से एक किमी दूर ले जाकर की गयी हत्या माओवादियों की संख्या 20 से 25 थी गुमला : गुमला थाना से 15 किमी दूर स्थित पनसो गांव में भाकपा माओवादियों […]
विज्ञापन
माओवादियों ने जेजेएमपी के सदस्य बुद्धेश्वर उरांव की हत्या की
मारा गया बुद्धेश्वर उरांव पूर्व माओवादी था
जेजेएमपी का सदस्य बन गया था बुद्धेश्वर
घर से एक किमी दूर ले जाकर की गयी हत्या
माओवादियों की संख्या 20 से 25 थी
गुमला : गुमला थाना से 15 किमी दूर स्थित पनसो गांव में भाकपा माओवादियों ने जेजेएमपी के सदस्य बुद्धेश्वर उरांव की शनिवार की रात को हत्या कर दी. 20 से 25 की संख्या में पनसो गांव पहुंचे माओवादियों ने बुद्धेश्वर को घर से उठा कर एक किमी दूर नहर के समीप ले गये. डंडे से मार कर उसका हाथ व पैर तोड़ दिया. ब्लेड से पेट व पीठ को कई जगह काटा है.
इसके बाद गोली मार दी. चार गोली मारी गयी है. नक्सलियों ने बुद्धेश्वर की मोटर साइकिल भी जलाने का प्रयास की. माचिस काम नहीं करने के कारण मोटरसाइकिल को नहीं जला सके. घटना की सूचना पर रविवार की सुबह को इंस्पेक्टर तेजनारायण सिंह व पुअनि आरसी पासवान घटना स्थल पहुंचे. दो खोखा मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










