राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें युवा : अघन
11 गुम 26 में मंचासीन अतिथि व अन्य.गुमला. नेहरू युवा केंद्र गुमला व रिमिक्स महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जतरा टाना भगत उवि पुग्गू में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास कार्यक्रम का समापन हुआ. समापन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिद्धवार अघन उरांव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप जला कर […]
11 गुम 26 में मंचासीन अतिथि व अन्य.गुमला. नेहरू युवा केंद्र गुमला व रिमिक्स महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जतरा टाना भगत उवि पुग्गू में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास कार्यक्रम का समापन हुआ. समापन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिद्धवार अघन उरांव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप जला कर किया. मौके पर श्री उरांव ने कहा कि प्रशिक्षण से संभावना बन सकती है कि युवा वर्ग जीवन कौशल को अपना कर स्वयं को स्वावलंबी बनाते हुए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए समाज का भी नेतृत्व कर सकते है. इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र की लेखापाल सुरीना टेटे ने प्रशिक्षणार्थियों को एनवाइसी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम में मंच का संचालन डोमन राम मोची व धन्यवाद ज्ञापन रश्मि विनिता लकड़ा ने किया. मौके पर प्रियंका कुजूर, आशा कुजूर, महिमा टोप्पो, शांति सोरेंग, कुसुम तिर्की, सीमा कुमारी, अंजनी कुमारी, विमला कुमारी,देवकी कुमारी, अमित मिंज, महेश साहू, सूरज उरांव, वासुदेव उरांव सहित कई प्रशिक्षणार्थी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










