फसिया के परिसीमन में सुधार की मांग
गुमला. फसिया पंचायत के लोगों ने गुमला बीडीओ को ज्ञापन सौंपा एक से चार वार्ड का परिसीमन में सुधार की मांग की है. लोगों का कहना है कि एक ही स्थान पर एक से चार तक का वार्ड सटा हुआ है. परिसीमन में पता नहीं चलता है कि कौन वार्ड कहां है और कौन व्यक्ति […]
गुमला. फसिया पंचायत के लोगों ने गुमला बीडीओ को ज्ञापन सौंपा एक से चार वार्ड का परिसीमन में सुधार की मांग की है. लोगों का कहना है कि एक ही स्थान पर एक से चार तक का वार्ड सटा हुआ है. परिसीमन में पता नहीं चलता है कि कौन वार्ड कहां है और कौन व्यक्ति किस वार्ड में रहता है. लोगों की शिकायत है कि पंचायत सेवक व कर्मचारी दफ्तर में बैठ कर परिसीमन कर देते हैं. जिसका खमियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. ज्ञापन में मनोज कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनीत कुमार, विकास कुमार सिंह, शंभु कुमार सिंह, अमन कुमार, एस कुमार, ए कुमार, संदीप सिंह, हेमंत कुमार दुबे, शंभ लोहरा, गौतम कर्मकार सहित कई लोगों का नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










