डायन बिसाही में महिला के साथ मारपीट
गुमला. सदर थाना के सोसो महलीटोली गांव की वृद्ध महिला नगिया उरांव की अज्ञात लोगों ने डायन बिसाही के आरोप में मारपीट कर सिर फोड़ दिया है. उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में नगिया के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की है. जिसमें रात […]
गुमला. सदर थाना के सोसो महलीटोली गांव की वृद्ध महिला नगिया उरांव की अज्ञात लोगों ने डायन बिसाही के आरोप में मारपीट कर सिर फोड़ दिया है. उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में नगिया के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की है. जिसमें रात के अंधेरे में घर में घुसकर महिला को मारने का आरोप लगाया है. साथ ही दोबारा आकर मारने की धमकी दी है. थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा है कि लिखित शिकायत मिली है. परंतु उसमें डायन बिसाही का जिक्र नहीं है. मारपीट किया गया है. इसमें पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










