अंकेक्षण नहीं से अनुदान रूका : डीइओ

Updated:
विज्ञापन

गुमला जिले के स्कूलों का अंकेक्षण कराने का निर्देशअंकेक्षण रिपोर्ट नहीं जमा करने पर स्कूल के एचएम पर होगी कार्रवाईप्रतिनिधि, गुमलागुमला जिले के विभिन्न स्कूलों का अंकेक्षण नहीं हुआ है. इससे गुमला डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो नाराज हैं. उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है. डीइओ ने जिले के 36 से अधिक स्कूलों को पत्र भेजा […]

विज्ञापन

गुमला जिले के स्कूलों का अंकेक्षण कराने का निर्देशअंकेक्षण रिपोर्ट नहीं जमा करने पर स्कूल के एचएम पर होगी कार्रवाईप्रतिनिधि, गुमलागुमला जिले के विभिन्न स्कूलों का अंकेक्षण नहीं हुआ है. इससे गुमला डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो नाराज हैं. उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है. डीइओ ने जिले के 36 से अधिक स्कूलों को पत्र भेजा है. जिसमें स्कूलों का अंकेक्षण करा कर उसका रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है. डीइओ ने कहा है कि झारखंड माध्यमिक शिक्षा अधिविद्ध के राज्य परियोजना निदेशक द्वारा सभी स्कूलों को अंकेक्षण कराने का निर्देश दिया गया था. परंतु अभी तक किसी भी स्कूल का अंकेक्षण नहीं किया गया है. निदेशक द्वारा कहा गया है कि अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने के कारण भारत सरकार द्वारा अनुदान रोक दिया गया है. डीइओ ने कहा है कि सभी स्कूल के एचएम 16 व 17 जनवरी तक अंकेक्षण रिपोर्ट जिला कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कर दें. वर्ष 2013 व 2014 का अंकेक्षण रिपोर्ट जमा करना है. अगर रिपोर्ट जमा करने में देरी होती है तो इसकी जवाबदेही संबंधित स्कूल के एचएम के ऊपर होगी. एचएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola