पंचायतवार विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, भरनोभरनो प्रखंड कर्मियों की बैठक बीडीओ श्वेता वेद की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में हुई. बैठक में बीडीओ ने पंचायतवार विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बीआरजीएफ योजनाओं के चयन के लिए 15 जनवरी को सभी राजस्व ग्रामों में ग्रामसभा कराने का निर्देश दिया. साथ ही पूर्व में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भरनोभरनो प्रखंड कर्मियों की बैठक बीडीओ श्वेता वेद की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में हुई. बैठक में बीडीओ ने पंचायतवार विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बीआरजीएफ योजनाओं के चयन के लिए 15 जनवरी को सभी राजस्व ग्रामों में ग्रामसभा कराने का निर्देश दिया. साथ ही पूर्व में आइपीपी के तहत ग्रामसभा पंजी को 16 जनवरी तक मनरेगा कोषांग में जमा करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा से चयनित योजनाओं को 19 जनवरी को होने वाली पंचायत समिति की बैठक में पारित किया जायेगा. वहीं मुख्यमंत्री साड़ी-धोती योजना पर चर्चा करते हुए बीडीओ ने कहा कि 12 जनवरी को शिविर लगा कर बीपीएल, अतिरिक्त बीपीएल व अंत्योदय कार्ड वाले लाभुकों को 10 रुपये में साड़ी व 10 रुपये में धोती दी जायेगी. इसके लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर, छाता पहाड़ स्कूल, पबिया चबूतरा, डोंबा पंचायत भवन और अमलिया पंचायत भवन में शिविर लगाया जायेगा. इसमें सभी पंचायतों के मुखिया, पीडीएस दुकानदार व पंचायत सेवक सहयोग करेंगे. इसके अलावा बैठक में समागम कार्यक्रम पर भी चर्चा की गयी. इसके सफल क्रियान्वयन के लिए बीडीओ बीइइओ को आवश्यक दिश-निर्देश दिया. बैठक में बीइइओ अजय मिश्रा, जेइ अमर रवि दास, बीपीओ आराधना राय, सरस्वती कच्छप, परमानंद बडाइक, रविंद्र कच्छप, मारवाडी उरांव, रामपति कुमारी, अशोक तिवारी, गुलाम अरजक सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola