रैन बसेरा में फेंका दिया

Updated:
विज्ञापन

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के चाहा चेटर निवासी अमर शांति मिंज (28) का शव बुधवार की रात को पटेल चौक स्थित रैन बसेरा से संदेहास्पद स्थिति में मिला है. वह सुबह से लापता था. परिजनों ने खोजबीन की तो रात को अमर मृत मिला. शव रैन बसेरा में फेंका हुआ था. परिजनों की सूचना […]

विज्ञापन
गुमला : सदर थाना क्षेत्र के चाहा चेटर निवासी अमर शांति मिंज (28) का शव बुधवार की रात को पटेल चौक स्थित रैन बसेरा से संदेहास्पद स्थिति में मिला है. वह सुबह से लापता था.
परिजनों ने खोजबीन की तो रात को अमर मृत मिला. शव रैन बसेरा में फेंका हुआ था. परिजनों की सूचना पर रात 12 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया. मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोट के निशान हैं. पैर पूरी तरह टूटा हुआ था.
परिजनों के अनुसार मुर्गी लदी गाड़ी ने अमर को कुचल दिया था. अस्पताल ले जाने के क्रम में वह मर गया, तो गाड़ी मालिक ने शव को रैन बसेरा में फेंक कर भाग गया. शव को सबसे पहले मृतक के भाई समर्पण मिंज ने देखा था. तब उसने पुलिस को सूचना दी. उल्लेखनीय है कि मृतक के पिता शशि मिंज बोकारो पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत है.
समर्पण ने बताया कि अमर बस पड़ाव गया था. वहीं पास एक मुर्गी गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया. खोजबीन के क्रम में रात 11 बजे रैन बसेरा से बरामद किया गया. भाई ने कहा कि चाची मंगरी ने बताया कि अज्ञात मुर्गी वाहन द्वारा धक्का मारने से उसका दोनों पैर टूट गया था.
वाहन चालक द्वारा उसका इलाज कराने के नाम पर उसे वाहन में सवार कर ले जाया गया था. देर शाम तक अमर शांति के घर नहीं पहुंचने व चाची के जानकारी पर सदर अस्पताल में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. गुमला पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अमर की मौत हुई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गाड़ी चालक को पकड़ने में लगी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola