शिविर में एमबी बना कर जिला को सौंपे
चैनपुर. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ चैनपुर शाखा ने बीइइओ चैनपुर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में शिक्षक संघ ने कहा है कि छह जनवरी 15 में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बारे में बताये गये असैनिक निर्माण कार्य में विभिन्न वित्तीय वर्षों में प्रधानाध्यापक व सचिव के ऊपर अग्रिम के रूप में राशि संसूचित किया […]
चैनपुर. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ चैनपुर शाखा ने बीइइओ चैनपुर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में शिक्षक संघ ने कहा है कि छह जनवरी 15 में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बारे में बताये गये असैनिक निर्माण कार्य में विभिन्न वित्तीय वर्षों में प्रधानाध्यापक व सचिव के ऊपर अग्रिम के रूप में राशि संसूचित किया गया है. विभिन्न प्रधानाध्यापकों के द्वारा कार्य पूर्ण कर प्राप्त पूरी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय को समर्पित किया जा चुका है. लेकिन आपकी व जेइ की लापरवाही के कारण अभी तक एमबी नहीं बनाया गया है तथा राशि का सामंजन नहीं कराया गया है. यह खेद का विषय है. शिक्षक संघ ने बीइइओ से मांग की है कि दस दिनों के अंदर शिविर लगा कर आवश्यक अभिलेखों के आधार पर एमबी तैयार कर जिला को समर्पित किया जाय ताकि अग्रिम राशि का सामंजन हो सके. साथ ही इसकी एक प्रति विद्यालय प्रधान को भी दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










