:4::::: अंसारी पंचायत ने 35 गरीबों को कंबल दिया

Updated:
विज्ञापन

8 गुम 14 में वृद्ध को कंबल देते अंसारी पंचायत के लोग प्रतिनिधि, गुमलाशहीद शेख भिखारी के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को अंसारी मोमिन पंचायत गुमला के तत्वावधान में स्थानीय चांदनी चौक में 35 गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर पंचायत के सदर नइम अंसारी ने कहा कि […]

विज्ञापन

8 गुम 14 में वृद्ध को कंबल देते अंसारी पंचायत के लोग प्रतिनिधि, गुमलाशहीद शेख भिखारी के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को अंसारी मोमिन पंचायत गुमला के तत्वावधान में स्थानीय चांदनी चौक में 35 गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर पंचायत के सदर नइम अंसारी ने कहा कि शेख भिखारी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने 1857 में आजादी की लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभायी. लेकिन चुटुपाली घाटी में अंगरेजी हुकूमत से लड़ाई के दौरान वे अंगरेजों की पकड़ में आ गये और उन्हें फांसी दे दी गयी. वे गरीबों की सेवा करते थे और दूसरों को भी सेवा करने के लिए कहते थे. उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए आज के दिन गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. मौके पर सेक्रेटरी शाहजहां अंसारी, शमशाद अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, आशिक अंसारी, इबरार अंसारी, मेहंदी अंसारी, एखलाक अंसारी, मोख्तार अंसारी, आरीफ अंसारी, सदाब अंसारी, सिकंदर अंसारी, कैश अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola