30 हजार में बेची गयी लड़की भाग कर गुमला पहुंची

Updated:
विज्ञापन

गुमला : दिल्ली में 30 हजार रुपये में बेची गयी कामडारा प्रखंड की सपना कुमारी (बदला हुआ नाम) भाग कर वापस अपने घर लौट आयी है. परंतु अभी भी उसकी चचेरी बहन गुड़िया (बदला नाम) दिल्ली में ही फंसी हुई है. दिल्ली में उसे कहां बेचा गया है, इसका पता नहीं चल रहा है. दिल्ली […]

विज्ञापन
गुमला : दिल्ली में 30 हजार रुपये में बेची गयी कामडारा प्रखंड की सपना कुमारी (बदला हुआ नाम) भाग कर वापस अपने घर लौट आयी है. परंतु अभी भी उसकी चचेरी बहन गुड़िया (बदला नाम) दिल्ली में ही फंसी हुई है.
दिल्ली में उसे कहां बेचा गया है, इसका पता नहीं चल रहा है. दिल्ली से लौटी सपना के बयान पर बसिया थाना में तीन मानव तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मानव तस्कर तोरपा प्रखंड के कृष्णा महतो व कामडारा कुसूमटोली के कुनू लोहरा उर्फ कुमूद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि एक अन्य महिला मानव तस्कर फुलो देवी फरार है. वह दिल्ली में छिपी हुई है.
पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने में जुट गयी है. सीडब्ल्यूसी के सदस्य अलख नारायण सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के गायब होने पर परिजनों ने बसिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस लड़कियों को खोज ही रही थी कि सपना किसी प्रकार भाग कर वापस अपने घर आ गयी.
प्रलोभन में आकर दिल्ली चले गये थे
सपना व गुड़िया को मानव तस्करों ने 23 जून 2014 को दिल्ली में ले जाकर बेच दिया था. सपना ने बताया कि उसे 30 हजार रुपये में बेचा गया था. दो स्थानों पर बेचा. उससे घर के सभी काम कराये जाते थे. यहां तक कि प्रताड़ित भी किया जाता था. इसलिए वह भाग कर आ गयी है. सपना ने कहा कि प्रलोभन में आकर चले गये थे, अब दिल्ली नहीं जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola