पीएलएफआइ बड़ी घटना की तैयारी में

Updated:
विज्ञापन

बसिया में कर रहे बैठक. शांति सेना व पुलिस को फंसाने की योजनासबजोनल कमांडर शशिभूषण झोरा की हत्या से पीएलएफआइ उग्रप्रतिनिधि, गुमलाबसिया व कामडारा इलाके में पीएलएफआइ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. बसिया के इलाके में अर्जुन व बारूद गोप के नेतृत्व में उग्रवादियों ने बैठक भी की है. जिसमें […]

विज्ञापन

बसिया में कर रहे बैठक. शांति सेना व पुलिस को फंसाने की योजनासबजोनल कमांडर शशिभूषण झोरा की हत्या से पीएलएफआइ उग्रप्रतिनिधि, गुमलाबसिया व कामडारा इलाके में पीएलएफआइ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. बसिया के इलाके में अर्जुन व बारूद गोप के नेतृत्व में उग्रवादियों ने बैठक भी की है. जिसमें शांति सेना के सदस्यों व पुलिस को घेरने की योजना बनायी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में 25 से 30 उग्रवादी थे. सबजोनल कमांडर शशिभूषण झोरा को अगवा कर हत्या करने से पीएलएफआइ आक्रोशित है. ये लोग बदला लेने की तैयारी में हैं. उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को शशिभूषण झोरा का बसिया थाना क्षेत्र के लौवाकेरा दुमकीटोली से अगवा कर लिया गया था. उसका एके 47 हथियार छिनने के बाद जिंदा घाघरा के सिकवार कोयल नदी में गाड़ दिया गया था. जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गया था. पीएलएफआइ ने पांच जनवरी को बंद भी बुलाया था. उसी दिन पीएलएफआइ ने बसिया इलाके में बैठक की थी. सूचना है कि मंगलवार को भी बैठक की है. हालांकि बसिया व कामडारा इलाके में पीएलएफआइ की गतिविधि को देखते हुए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. वर्ष 2014 में इस क्षेत्र से 40 से अधिक पीएलएफआइ के उग्रवादी पकड़ाये हैं. कामडारा व बसिया में पीएलएफआइ बैकफुट में चला गया है. शशिभूषण के मारे जाने के बाद संगठन को भारी नुकसान पहुंचा है. इसलिए पीएलएफआइ पुन: वापसी करने में लगा हुआ है. परंतु पुलिस अभियान रोड़ा है.अभियान रुक-रुक कर चल रहा है. छोटा मोटा अभियान हर रोज चल रहा है. पीएलएफआइ की बैठक की सूचना नहीं है.भीमसेन टुटी, एसपी, गुमला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola