सप्ताह में एक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश
बसिया. बसिया थाना परिसर में बुधवार को क्राइम मीटिंग हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ कैलाश करमाली ने की. बैठक में क्षेत्र में हो रहे अपराध की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों को सप्ताह में एक दिन वाहन चेकिं ग अभियान चलाने, फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी करने, फरार वारंटी की कुर्की का निष्पादन […]
बसिया. बसिया थाना परिसर में बुधवार को क्राइम मीटिंग हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ कैलाश करमाली ने की. बैठक में क्षेत्र में हो रहे अपराध की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों को सप्ताह में एक दिन वाहन चेकिं ग अभियान चलाने, फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी करने, फरार वारंटी की कुर्की का निष्पादन करने, पुलिस पब्लिक रिश्ते को सुदृढ़ करने, क्षेत्र में घटी घटना का शीघ्र उदभेदन करने, किसी भी घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने, जेल के बाहर आये अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखने, क्षेत्र में हब्बा-डब्बा एवं जुआ खेल पर लगाम लगाने व लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. हत्या व लूटपाट जैसी घटना में स्वयं थाना प्रभारी को घटनास्थल जाने का निर्देश दिया. मौके पर आरक्षी निरीक्षक जेएस मुर्मू, बसिया थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा, विद्या शंकर प्रसाद, चक्रवती्र राम, रमाकांत तिवारी, नित्यानंद महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










