:4:::: बाल मजदूरी को रोकने के लिए यूनियन करेगी मांग
7 गुम 19 में बैठक करते मजदूर यूनियन के लोग.गुमला. झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक दिलीपनाथ साहू के आवास पर बुधवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा गोप ने की. बैठक में मजदूरों के वनभोज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श कर कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सभी जिले के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व […]
7 गुम 19 में बैठक करते मजदूर यूनियन के लोग.गुमला. झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक दिलीपनाथ साहू के आवास पर बुधवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा गोप ने की. बैठक में मजदूरों के वनभोज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श कर कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सभी जिले के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारी करेंगे. साथ ही वनभोज में सभी प्रखंडों के भाई-बहन को अनिवार्य रूप से उपस्थित करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि गुमला जिले में बहुत जोर से बाल मजदूरों से काम लिया जा रहा है. यह अपराध है. इसे हर हाल में रोकना होगा. इसके लिए प्रशासन को पहल करने की मांग की जायेगी. बैठक में गुमला जिला के सरकारी कार्यों में मजदूरी कम दिया जा रहा है. इस पर यूनियन प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग करेगा. मौके पर सुखदेव उरांव, प्रदीप कुमार, वासु साहू, तसलीम अंसारी, फगुवा साहू, उदय कुमार साहू, विश्वनाथ यादव, महेश पासवान, दुती साव, रोबर्ट टोप्पो, अघनु साहू, महेश खेरवार, प्रकाश लोहरा, दीपक नायक, रतन लोहरा, बुधराम साहू, कृष्णा साहू, शजाद अंसारी सहित कई सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










