एमआर बच्चों की सूची अविलंब जमा करें : बीइइओ
गुमला. प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को गुमला टू की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ नरेंद्र पाठक ने की. बीइइओ ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का विद्यालय विकास योजना प्रपत्र का वितरण किया गया. प्रपत्र वितरण करने के उपरांत इसे भर कर 12 जनवरी तक जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में विगत दिनों शिक्षा […]
गुमला. प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को गुमला टू की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ नरेंद्र पाठक ने की. बीइइओ ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का विद्यालय विकास योजना प्रपत्र का वितरण किया गया. प्रपत्र वितरण करने के उपरांत इसे भर कर 12 जनवरी तक जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में विगत दिनों शिक्षा सचिव आराधना पटनायक के बीआरसी निरीक्षण में विभागीय पुस्तक बीआरसी में पडे़ होने पर फटकार लगाते हुए उसका वितरण करने का निर्देश दिया गया था. उसी निमित गुरु गोष्ठी में सभी पुस्तकों का वितरण भी विभिन्न विद्यालयों को कर दिया गया. विशेष आवश्यकता वाले 10 से 18 वर्ष वाले एमआर बच्चे की सूची बना कर आठ जनवरी तक यथाशीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया. ताकि सूचीबद्ध बच्चों के बीच विभाग की ओर से लैपटॉप का वितरण किया जा सके. बैठक में मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए किसी भी स्थिति में मध्याह्न भोजन बंद नहीं करने का निर्देश दिया. वहीं उपस्थित विद्यालय प्रधानों को विद्यालय के बच्चों का शतत मूल्यांकन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ तपेश्वर साहू, राजदीप गुप्ता, विकास कुमार, जितेंद्र पाठक, ब्रह्मदत्त पाठक, संध्या कुमारी, भुवनेश्वरी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, सर्वेश्वर कुमार सहित गुमला टू के सभी विद्यालय प्रधान, सीआरपी व बीआरपी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










