उधार पैसा मांगने पर मारपीट, केस
गुमला. सदर थाना के इरो फटकपुर गांव की जावा देवी ने गुमला कोर्ट में मारपीट का केस की है. कोर्ट के आदेश पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में जावा ने टोटो गांव के सिंधा उरांव, मुन्ना उरांव, समसेर उरांव, शांति देवी, नीलू देवी पर […]
गुमला. सदर थाना के इरो फटकपुर गांव की जावा देवी ने गुमला कोर्ट में मारपीट का केस की है. कोर्ट के आदेश पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में जावा ने टोटो गांव के सिंधा उरांव, मुन्ना उरांव, समसेर उरांव, शांति देवी, नीलू देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. जावा ने कहा है कि 21 दिसंबर को वह घर पर थी. वहीं सुकरा उरांव व अन्य लोग आग ताप रहे थे. तभी संतोष उरांव ने मुन्ना उरांव से अपना बकाया आठ सौ रुपये की मांग की. इसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने मिल कर सुकरा व संतोष के साथ मारपीट की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










