सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पहले जबरन दुष्कर्म किया, अब जब एक बच्चे को जन्म दी तो शादी से इंकार कियापीडि़ता ने गुमला कोर्ट में केस की. कोर्ट के आदेश के बाद थाना में प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, गुमलालांजी नवाटोली गांव की एक लड़की ने नागफेनी गांव के संदीप उरांव पर जबरन दुष्कर्म करने व एक बच्चे को जन्म देने के बाद […]

विज्ञापन

पहले जबरन दुष्कर्म किया, अब जब एक बच्चे को जन्म दी तो शादी से इंकार कियापीडि़ता ने गुमला कोर्ट में केस की. कोर्ट के आदेश के बाद थाना में प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, गुमलालांजी नवाटोली गांव की एक लड़की ने नागफेनी गांव के संदीप उरांव पर जबरन दुष्कर्म करने व एक बच्चे को जन्म देने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाया है. पीडि़ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में केस की थी. कोर्ट ने गुमला थाना को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने के लिए कहा है. जानकारी के अनुसार लड़की एक पेट्रोल पंप में काम करती थी. शाम को काम करके घर लौटने के क्रम में सुनसान जगह पर संदीप ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना मार्च 2011 की है. जब लड़की ने केस की धमकी दी तो लड़के ने शादी का वादा किया. इस दौरान कई बार संदीप लड़की के साथ शारीरिक संंबंध बनाया. इधर संदीप की नौकरी सेना में लग गयी. जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया. अभी लड़की का एक बच्चा भी हुआ है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola